फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15 second tornado in Sikari showed the scene of devastation

Etah News: सिकरारी में आए 15 सेकेंड के बवंडर ने दिखाया तबाही का मंजर

Tue, 17 Sep 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
15 second tornado in Sikari showed the scene of devastation
एटा। ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र के गांव सिकरारी में मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे महज 15 सेकेंड के बवंडर ने तबाही का मंजर दिखा दिया। तूफान की तरह चली तेज हवाओं ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया और फसलें जमीन पर बिछ गईं व टीनशेड उड़कर दूसरों के मकानों तक जा पहुंचे।
विज्ञापन

गांव सिकरारी निवासी प्रधान प्रवीन कुमार बवंडर के प्रत्यक्ष रहे, इनका कहना है कि साढ़े तीन बजे का समय रहा होगा। आसमान में बादल छाए थे, लेकिन यह एहसास किसी को नहीं था कि महज 15 सेकेंड में सबकुछ तहस-नहस हो जाएगा। देखते ही देखते मकानों के सामने पड़े टीनशेड हवा में उड़ने लगे और कई पेड़ धराशाई हो गए। लोगों को सोचने-समझने का मौका तक नहीं मिला। अपनी जिंदगी में ऐसा पहली बार देखा। फसलें पूरी तरह से जमीन पर बिछ गईं और टीनशेड उड़कर दूसरों के मकानों तक जा पहुंचे। विद्यालय की दीवार काफी मजबूत थी, वह भी गिर गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर टीनशेड उड़ते समय किसी को चपेट में ले लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोग तेज आवाजों को सुनकर घरों में छिप गए, इसकी वजह से कोई हादसा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि गांव के धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, देव कुमार, राज कुमार, सियाराम, भारत सिंह, मानवेंद्र और पूजा पत्नी शैलेश का काफी नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed