{"_id":"656a197bb03b3ce20d054c0b","slug":"145-lakh-rupees-withdrawn-from-post-office-by-fake-signature-etah-news-c-163-1-sagr1019-9073-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फर्जी हस्ताक्षर कर डाकघर से निकाले 1.45 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फर्जी हस्ताक्षर कर डाकघर से निकाले 1.45 लाख रुपये
Fri, 01 Dec 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव सकतपुर निवासी एक शिक्षक की बेटी की डाकघर में दो आरडी चल रहीं थीं। जनवरी में किसी ने फर्जी हस्ताक्षर कर दोनों आरडी से 1.45 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने डाक अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
गांव सकतपुर निवासी डॉ. राकेश कुमार पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में बेटी के नाम से दो आरडी पटियाली गेट डाकघर में एक- एक हजार रुपये की खुलवाईं थीं। इसमें एजेंट के माध्यम से हर माह रुपये जमा कराते थे। फरवरी 2023 तक दोनों आरडी में रुपये जमा कराए गए। मार्च में एजेंट की मौत हो गई। इसके बाद रुपये जमा करना बंद हो गए। उन्हाेंने बताया कि सितंबर माह में उनकी बेटी की मौत हो गई। इस पर 15 दिन पूर्व वह डाकघर में पासबुक लेकर गए। जहां कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन खाता चेक किया तो बताया गया कि दोनों आरडी के खाताें से 1.45 लाख रुपये निकल चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि किसी ने बेटी के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर जनवरी में रुपये निकाल लिए थे। डाक अधीक्षक नीलेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।