फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   1.30 lakh siphoned off from textile merchant's account by swapping SIM card.

Etah News: सिम बदलकर कपड़ा व्यापारी के खाते से 1.30 लाख रुपये उड़ाए

Thu, 09 Jul 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
1.30 lakh siphoned off from textile merchant's account by swapping SIM card.
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक कपड़ा व्यापारी को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि दो युवक कपड़े खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे और बातचीत के दौरान व्यापारी का ध्यान भटकाकर उनके मोबाइल फोन की सिम निकाल ली। इसके बाद उसी नंबर का इस्तेमाल कर जनसेवा केंद्र के माध्यम से खाते से रकम निकाल ली गई। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव नगला घनश्याम निवासी वीरी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी कासगंज रोड पर कपड़ों की दुकान है। 21 नवंबर 2025 को दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आए। दोनों ने काफी देर तक कपड़े देखने और बातचीत करने के दौरान उनका ध्यान दूसरी ओर लगाए रखा। इसी बीच एक आरोपी ने उनके मोबाइल फोन से सिम निकाल ली और वहां से चले गए। कुछ देर बाद व्यापारी के बैंक खाते से 1.30 लाख रुपये निकाले जाने का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी की आशंका हुई। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि जनसेवा केंद्र के माध्यम से खाते से रकम निकाल ली गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

साइबर सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही जनसेवा केंद्र और बैंकिंग लेनदेन की जानकारी जुटाकर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed