फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   12.25 lakh cheated from electricity corporation's bill

Etah News: विद्युत निगम के बिल से प्राप्त 12.25 लाख ठगे

Sun, 26 Feb 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
12.25 lakh cheated from electricity corporation's bill
एटा। विद्युत निगम के उपभोक्ताओं से बिल प्राप्त करके रुपये निगम के खाते में जमा कराए जाते थे। इसके बाद कंपनी के ही अधिकारियों ने दूसरे खाते में रकम डलवाकर 12.25 लाख रुपये हड़प लिए। अदालत के आदेश पर कोतवाली नगर में आगरा के दंपती सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। शहर के मोहल्ला न्यू पंजाबपुरा निवासी पंकज कुमार ने शवन भारद्वाज, इनकी पत्नी अंजली भारद्वाज, अरविंद भारद्वाज निवासीगण शिवाजीनगर थाना फतेहाबाद जिला आगरा और कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल शर्मा निवासी पुष्पा इंक्लेव टूंडला फिरोजाबाद के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि व्यामटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक शवन भारद्वाज को पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा बिल जमा कराने का काम दिया गया था।
विज्ञापन

इस कंपनी में चारों खुद को अधिकारी बताते थे। उसको आईडी दी गई व अन्य सहकर्मियों से एटा व कासगंज में उपभोक्ताओं से बिल जमा कराया जाता था। बाद में इन लोगों ने बीएस टैक्नोलॉजी कंपनी बनाई और इसके खाते में नौ से 15 नवंबर और 19 से 30 नवंबर तक रकम डलवाई। बताया कि उससे डेढ लाख, नेहा से एक लाख, पूरन से 60 हजार, नरेंद्र व बृजेश से छह लाख, विनय व नरेंद्र से 50 हजार, वीरेंद्र से ढाई लाख और अखिलेश से 15 हजार रुपये खाते में डलवाकर हड़प कर लिए।
विज्ञापन

बाद में सपंर्क किया तो निगम के खाते में धनराशि डालने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक नहीं डाले गए हैं। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed