{"_id":"606749c08ebc3e8d382354a8","slug":"12-thousand-jawans-asked-for-peaceful-conduct-of-elections-etah-news-agr4869757141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 12 हजार जवान मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 12 हजार जवान मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 12 हजार जवानों की मांग की गई। चुनाव के दौरान जवानों के रहने के लिए 65 विद्यालयों का चिह्नित किया गया है और जवानों के ठहरने के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। चुनाव के दौरान सैनिक, अर्धसैनिक और पीएसी के 12 हजार जवानों की मांग के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। इन जवानों को ठहराने और रहने के लिए जिले के आठ ब्लॉकों में 65 ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया है जहां पर प्रकाश व्यवस्था और शौचालयों की पर्याप्त सुविधाएं हैं। इन विद्यालयों में 14 हजार 680 जवानों तक के लिए आवासीय व्यवस्थाओं पूर्ण कर ली गई है।
जिन विद्यालयों को चिह्नित किया गया है उनमें 724 कमरे व्यवस्थित कर दिए गए हैं। जिले के प्रत्येक थाना स्तर के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, इनके नेतृत्व में ही बाहर से आने वाले जवान ड्यूटीरत रहेंगे। सीओ सदर एवं नोडल अधिकारी नासिर इरफान खां ने बताया है कि 12 हजार जवानों की मांग की गई है, संभवत: 16 अप्रैल तक जिले में फोर्स आ जाएगा। इसके बाद संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कार्यक्रम शुरू कर दिए जाएंगे और 19 अप्रैल को मतदान प्रक्रियाएं शुरू हो जाएंगी।