{"_id":"4f352f42c5d64c785b81f09db5877b32","slug":"11-thousand-volt-wire-break-current-affected-three-persons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार की लाइन का तार टूटने से दौड़ा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार की लाइन का तार टूटने से दौड़ा करंट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति के सामने बनी कालोनी में मंगलवार सुबह 11 हजार की बिजली लाइन का तार टूट गया। इससे घरों में करंट दौड़ गया। लोगों में भगदड़ मच गई। बिजली के उपकरण भी फुंक गए। करंट से महिला सहित तीन लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दुकानों में भी आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
अलीगंज रोड पर मंडी समिति के सामने नई कालोनी बसी हुई है। इसमें 25-30 लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। दुकानें भी हैं। कालोनी के लिए बिजली की घरेलू लाइन है। पास ही एक कोल्ड स्टोरेज है। उसके लिए 11 हजार वोल्टेज के तार खिंचे हैं। इसके नीचे जाल नहीं बना है। मंगलवार सुबह 11 बजे 11 हजार की लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर जा गिरा। इससे घरों में करंट दौड़ गया। एकाएक लोगों को झटके लगे। वे जान बचाकर भागने लगे। बिजली के उपकरण भी फुंक गए। करंट से उर्मिला देवी पत्नी सुभाष फौजी, गांव कुसाड़ी निवासी सोनू और देवेंद्र झुलस गए। एक साइबर कैफे में 10 कंप्यूटर, मॉडम समेत अन्य सामान जल गया। परचून के खोखा में भी आग लग गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जुगनू का फ्रिज भी पूरा जल गया। भंवरपाल के घर में लगे पंखे, ट्यूब लाइट और अन्य उपकरण जल गए। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना देकर लाइन बंद कराई। इस घटना के चलते 10 मिनट तक एटा-अलीगंज मार्ग पर जाम के हालात बन गए।
10 मिनट तक रही अफरा-तफरी
तार टूटने के बाद 10 मिनट तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग इधर से उधर भागते नजर आए। कालोनी के लोगों का कहना है कि 11 हजार की लाइन के नीचे जाल न बिछा होने के चलते पहले भी हादसा हो चुका है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
तार टूटकर गिरने की सूचना पर तत्काल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। लाइन को बंद कराया गया। 11 हजार की लाइन के नीचे बुधवार तक जाल बनवा दिया जाएगा।
-विजय शंकर, एसडीओ