{"_id":"64b9736a415ad63bb6046c64","slug":"1019-advocates-will-vote-to-decide-the-fate-of-20-candidates-etah-news-c-163-1-sagr1016-2584-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 1019 अधिवक्ता मतदान से करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 1019 अधिवक्ता मतदान से करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Thu, 20 Jul 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नई कमेटी के प्रतिष्ठापूर्ण निर्वाचन के लिए बृहस्पतिवार को बार सभागार में सभी तैयारियां पूर्ण हो गई। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान के तुरंत बाद होने वाली मतगणना की व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई। शुक्रवार को 1019 अधिवक्ता अपने वोट के माध्यम से 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
नई कमेटी के गठन के हेतु चल रही प्रक्रिया में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीनियर गवर्निंग काउंसिल व जूनियर गवर्निंग काउंसिल के निर्धारित पदों पर उतने ही नामांकन होने के कारण सभी नामांकनकर्ताओं का निर्विरोध चयन हो गया। ऐसे में अब सुबह से होने वाले मतदान में मतदाता बनाए 1019 अधिवक्ताओं द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के दो पद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद, महासचिव, संयुक्त सचिव के तीन पद व कोषाध्यक्ष के पद के लिए मतदान करना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चोब सिंह बघेल के नेतृत्व में सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायन जी पांडेय, अवधेश शाक्य, द्विजेंद्र सिंह सिसौदिया व रविकांत मिश्रा की टीम ने मतदान और मतगणना की सभी व्यवस्थाओं को बार बार परखा तथा कहीं भी कोई त्रुटि दिखी तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया। चुनाव की पारदर्शिता के लिए प्रत्येक व्यवस्था पूर्ण कराई गई।