{"_id":"67533c0cfeebe38b280164eb","slug":"100-percent-grant-to-sc-farmers-on-solar-pumps-etah-news-c-163-1-sagr1016-126613-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सोलर पंप पर एससी किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सोलर पंप पर एससी किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान
Fri, 06 Dec 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। पीएम कुसुम घटक-2 योजना के तहत पंपों के सौर ऊजीकरण पर सरकार एससी किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान देगी। जबकि अन्य किसानों को यह अनुदान 70 प्रतिशत मिलेगा।
सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि 3, 5, 7.5 एवं 10 एचपी के निजी ऑनग्रिड मीटर्ड पंपों के सौर ऊर्जीकरण के लिए एससी, वनटांगिया व मुसहर जाति किसानों को केंद्र सरकार 30 प्रतिशत और राज्य सरकार 70 प्रतिशत अनुदान दे रही है। अन्य श्रेणी के कृषकों को 30 प्रतिशत केंद्र एवं 60 प्रतिशत राज्य सरकार का अनुदान दिया जाएगा। इनको 10 प्रतिशत अंशदान जमा कराना होगा।
इच्छुक किसान यूपीनेडा के पोर्टल htpp://upnedakusumc1.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कापी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा कार्यालय आगरा रोड पर जमा करनी होगी। पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा।