फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   100 houses lost power due to a burnt transformer.

Etah News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से 100 घरों की बिजली गुल,

Thu, 21 May 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
100 houses lost power due to a burnt transformer.
राजा का रामपुर के मोहल्ला मालियान में फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
राजा का रामपुर। कस्बे के मोहल्ला मालियान में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। 24 घंटे से बिजली आपूर्ति न मिलने से प्रभावित लोगों के सामने भीषण गर्मी में पानी की समस्या पैदा हो गई है। बिजली नहीं होने से लोगों रात भी सुकून नहीं मिल पा रहा है और नींद में खलल पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को ट्रांसफाॅर्मर फुंकने पर मोहल्ला मालियान के लोग रात भर गलियों में टहलते नजर आए। देर रात को इन्वर्टर के जवाब देने पर लोग चैन से सो भी नहीं सके। सुबह होते ही लोगों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया। सुबह होते ही तपिश बढ़ने पर दोपहर में घरों में महिलाएं पसीने से लथपथ होकर बेहाल थी, बच्चे-बुजुर्ग भी परेशान थे। सात घंटे बाद बमुश्किल आपूर्ति शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई अतर सिंह ने कहा मोहल्ला मालियान की आपूर्ति शुरु कराने को ट्रांसफाॅर्मर को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। सही न होने पर दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

----------
भीषण गर्मी में बिजली की आठ घंटे कटौती से लोग बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी
निधौलीकलां। कस्बे में 24 घंटे में मात्र 16 घंटे बिजली आपूर्ति मिलने से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से लोग न रात में चैन से सो पा रहे हैं और न दिन में सुकून मिल रहा है। चार बार में दो-दो घंटे बिजली आपूर्ति मिलने से इन्वर्टर भी ठीक तरह से चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से दस बजे तक और दोपहर में एक बजे से तीन बजे तक दो-दो घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति मिल रही है। इसी तरह रात में आठ बजे से दस बजे तक और एक बजे से रात तीन बजे तक आपूर्ति मिलने से लोग बेहाल हैं। बिजली आपूर्ति के समय पर भी वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या रहती है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश कुशवाह ने कहा भीषण गर्मी में लोगों को अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। खामियों को दूर कर शीघ्र ही रोस्टर के अनुसार कस्बे को बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed