{"_id":"655b868f935a72488d0c2406","slug":"10-year-old-student-missing-from-school-hostel-etah-news-c-163-1-sagr1016-8570-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल के हॉस्टल से लापता हुआ 10 वर्षीय छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल के हॉस्टल से लापता हुआ 10 वर्षीय छात्र
Mon, 20 Nov 2023 09:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के आवासीय कनिष्क स्कूल में पढ़ाई कर रहा 10 वर्षीय छात्र लापता हो गया। इससे स्कूल संचालकों व परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पिता ने कोतवाली जलेसर व सकरौली में बालक के लापता होने की सूचना दी है।
देवेंद्र प्रताप निवासी गांव ग्वालियर थाना सकरौली ने बताया कि पुत्र यश जादौन की उम्र 10 वर्ष है। जो कनिष्क स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। 19 नवंबर को हॉस्टल से चला गया। काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला। बताया कि वह पूर्व में भी दो बार हॉस्टल से गया था। बाद में खुद ही घर वापस आ गया था। लेकिन इस बार घर भी नहीं पहुंचा है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पिता की सूचना पर बालक की तलाश शुरू कर दी गई है।