फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10 people cheated in the name of getting jobs in health department

Etah News: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लोगों से ठगी

Sat, 27 Jan 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
10 people cheated in the name of getting jobs in health department
एटा। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लोगों को धोखाधड़ी करके ठगी का शिकार बना लिया। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रकम ऐंठ ली गई। जब यह लोग नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव मंडपुरा निवासी नरेश सिंह ने शिवपाल सिंह निवासी नगला श्रीकृष्ण थाना सकरौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि फरवरी 2022 में शिवपाल ने खुद को जलेसर सीएचसी पर तैनात बताया था। डेढ़ लाख रुपये में एक व्यक्ति की नौकरी लगवाने की बात की थी। अवागढ़ और जलेसर सीएचसी अथवा पीएचसी पर तैनाती दिलाने को कहा गया था। फरवरी में ही एडवांस के रूप में 50-50 हजार रुपये शैक्षिक दस्तावेजों के साथ ले लिए गए। नरेश का कहना है कि मुझे कंप्यूटर पर नौकरी दिलाने की बात बताई, जब कि अन्य को एंबुलेंस स्टाफ नर्स आदि के पद दिलाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि मई में सबसे पहले मेरा ही नियुक्ति पत्र दिया गया, इसको लेकर अवागढ़ पीएचसी पहुंचा तो फर्जी होना बताया। इसके बाद जांच कराई गई तो सभी नियुक्ति पत्र फर्जी पाए गए। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed