{"_id":"e2267c0e11d4a65b89d0127afc665bdd","slug":"-hindi-news-278","type":"story","status":"publish","title_hn":"BKU burnt an effigy of the Public Works Department","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BKU burnt an effigy of the Public Works Department
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़ा कर सरकार को करोडों का चूना लगाने के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग का पुतला जलाया। भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने कहा कि विभाग का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद तहसीलदार संजीव ओझा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण में धांधली के विरोध में शुक्रवार को भाकियू भानू गुट के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आगरा चौराहा पर लोक निर्माण के अधिकारियों का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार संजीव ओझा को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञपन में लोक निर्माण विभाग द्वारा एटा-कासगंज मार्ग पर फर्जी पत्थर दर्शाकर पैसा निकालने, एटा-टूंडला मार्ग पर बिना टेंडर अतिरिक्त सामग्री लगाकर कार्य कराने, गुपचुप तरीके से टेंडर एवं निविदाओं का बेचने के विरोध जताया गया है। इसके अलावा ज्ञापन में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने दो फरवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर तीन फरवरी को इमलिया उमरगढ पर विशाल आन्दोलन की चेतावनी दी है। पवन ठाकुर, योगेश प्रताप सिंह, सतेन्द्र सिंह ठाकुर, रवी सिसौदिया, राहुल बृजवासी, भूपेन्द्र ठाकुर, हर्ष बृजवासी, राजा ठाकुर, नरेन्द्र यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।