{"_id":"13b2309c-5fa7-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"eight-men-raped-woman-in-hathras-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी की इंतहा: गैंगरेप के बाद महिला के होंठ काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी की इंतहा: गैंगरेप के बाद महिला के होंठ काटे
सिकंदराराऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में दामिनी के साथ दरिंदगी का जो खौफनाक चेहरा सामने आया था कुछ वैसी ही दरिंदगी की एक घटना हाथरस के पुरदिलनगर में हुई है। आठ दरिंदों ने एक दलित महिला के घर में घुसकर उसके साथ घंटों दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला की जमकर पिटाई की और उसके होठ तक काट दिए।
विज्ञापन
बदमाशों ने महिला के पति और नाती को भी पीटकर घायल कर दिया। जाते-जाते आरोपी महिला से 1380 रुपये, कान के कुंडल और अन्य जेवर लूट ले गए। सोमवार देर रात हुई इस घटना के विरोध में मंगलवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जलेसर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शासन को इस मामले की रिपोर्ट भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पुरदिलनगर निवासी प्रीतम सिंह, उसकी पत्नी कमला देवी (47) (दोनों काल्पनिक नाम) और उनका नाती सोमवार रात घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे सात-आठ बदमाश घर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान प्रीतम सिंह और कमला ने दो लोगों को पहचान लिया। इसी बीच बदमाशों ने प्रीतम और उसके नाती के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे दोनों बेहोश हो गए। बदमाशों ने प्रीतम सिंह को हाथ-पैर बांधकर कमरे के बाहर फेंक दिया।
इसके बाद बदमाशों ने दरवाजा बंद कर महिला से घंटों दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी सरिया आदि से पिटाई की और उसके होठ काट दिए। इससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश पति को कमरे में डालकर बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए। होश आने पर प्रीतम सिंह पत्नी की हालत देख घबरा गया। दरवाजा बंद होने के कारण वह दीवार तोड़ कर बाहर निकला। शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और कमला को सीएचसी लेकर गए, बाद में उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।