{"_id":"48a6c96e-9a37-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"dsp-murder-case-parveen-azad-visits-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिलों को सजा दिलाना मेरा मकसद: परवीन आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिलों को सजा दिलाना मेरा मकसद: परवीन आजाद
कुंडा/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलीपुर कांड में मारे गए डीएसपी जियाउलहक की पत्नी परवीन आजाद ने रविवार को कुंडा में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
काफी देर तक अधिकारियों से बातचीत के बाद परवीन ने कहा कि इस मामले के असली दोषियों को सजा दिलाना ही उनका मकसद है।
परवीन ने सीबीआई टीम की तरफ से हो रही जांच को लेकर संतोष जताया। कहा कि जल्द ही दोषियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।
परवीन आजाद कुंडा में जिया के आवास से उनका सामान लेने पहुंची थी। कड़ी सुरक्षा के बीच कुंडा पहुंची परवीन ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। कहा कि जब तक असली कातिल जेल की सलाखों के पीछे नहीं जाते हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जांच पर उनकी पूरी नजर है। जांच के बाद दोषियों को सजा दिलाने तक वह खामोश नहीं रहेंगी। इसमें यदि देरी हुई तो इंसाफ यात्रा निकालेंगी, अनशन करेंगी।
विज्ञापन
परवीन ने कहा कि वह इसलिए लड़ाई लड़ेंगी ताकि फिर कोई शहीद की विधवा न बने, गुंडे, अपराधी किसी पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने की हिम्मत न जुटा सकें। पति को याद करते हुए वह भावुक हो गईं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी की परवाह नहीं
कहा कि जिया केवल मेरे पति हीं नहीं बल्कि अच्छे दोस्त भी थे। 11 महीने का सफर कैसे बीता कुछ पता ही नहीं चल सका। पत्नी होने के नाते दिल टूटता है लेकिन जिया का लहू हमें टूटने और रोने नहीं देता। परवीन ने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए वह सरकारी नौकरी की भी परवाह नहीं करेंगी।
भगोड़े पुलिस कर्मियों पर बिफरीं
परवीन आजाद ने कहा कि जिस तरह सेना में सरहद से भागने वाले जवानों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाता है, ऐसे ही बलीपुर कांड के दौरान जिया को छोड़कर भागने वाले पुलिस कर्मियों पर भी मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
कहा कि जिया की मौत का कारण गोली लगने के साथ ही अधिक रक्तस्राव भी है। अगर पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल उठाकर इलाज कराया होता तो उनकी जान बच सकती थी। परवीन के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव की बात सामने आई है।
राजा के सवाल पर साधी चुप्पी
दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर तरह की लड़ाई का ऐलान करने वाली परवीन राजा भैया के मसले पर एकदम खामोश हैं।
परवीन से पूछा गया कि उन्होंने राजा भैया समेत कई लोगों पर मुकदमा लिखाया है लेकिन सीबीआई ने अब तक राजा भैया या उनके प्रतिनिधि से पूछताछ नहीं की है।
परवीन ने कहा कि उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है, बस इतना चाहती हैं कि जिया का असली कातिल पकड़ा जाए। सीबीआई जिससे चाहेगी, पूछताछ करेगी, चाहे वह राजा भैया हो या कोई गांव का व्यक्ति।