फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dsp killing cbi questions raja bhaiya cousin

कुंडा कांड: राजा भैया के मौसेरे भाई से पूछताछ

Sun, 31 Mar 2013 05:51 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 31 Mar 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
dsp killing cbi questions raja bhaiya cousin

कुंडा कांड में सीबीआई अब पूर्व मंत्री राजा भैया के करीब विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


सीबीआई ने राजा भैया के मौसेरे भाई अक्षय प्रताप को बुलाकर दो घंटे तक पूछताछ की।

अक्षय ही ग्राम प्रधान की हत्या केबाद सीधे बलीपुर गांव पहुंचे थे और पूरी रात वहां मौजूद थे।

सीबीआई ने उनसे सवाल किए कि वह क्यों वहां गए थे और कई दिनों तक क्यों गांव में बने रहे?

बीती दो मार्च को सरेआम मारे गए ग्राम प्रधान नन्हें यादव, सीओ और ग्राम प्रधान के भाई सुरेश की हत्या के बाद बलीपुर गांव में राजा भैया के भाई और एमएलसी अक्षय प्रताप मौके पर पहुंचे थे। वह लगातार पूरी रात गांव में मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान के दाह संस्कार तक वह गांव में ही रहे। सीबीआई ने उन्हें शनिवार को करीब 3 बजे कैम्प कार्यालय में बुलाया और पूछताछ की।

उनसे पूछा गया कि वह क्यों और किसके कहने पर गांव में गए थे? वह लगातार क्यों गांव में बने हुए थे?

वह गांव के रहने वाले नहीं हैं और न ही यह गांव उनके राजनीतिक क्षेत्र का हिस्सा है तो वह वहां क्यों गए थे?

सीबीआई ने यह भी पूछा कि क्या ग्राम प्रधान से उनकी कोई रंजिश थी और क्या उन्होंने प्रधान से कभी को कोई बात की थी? क्या कभी किसी को धमकाया था?

सीबीआई सूत्रों की मानें तो एमएलसी ने केवल मानवीय आधार पर गांव में आने की बात कही है। उन्होंने किसी भी तरह की धमकी देने से भी इंकार किया है।

दरअसल ग्राम प्रधान नन्हें यादव के परिवार के सदस्यों ने राजा भैया व उनके गुर्गों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सीबीआई को शुक्रवार को तहरीर देकर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नन्हें यादव के परिवारीजनों ने इससे पहले भी शिकायत की थी कि उन्हें राजा भैया व उनके साथियों का नाम लेने पर गंभीर परिणामों की धमकी दी जा रही है, लेकिन प्रधान के भाई पवन ने शुक्रवार को औपचारिक तौर पर सीबीआई से ही शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मंत्री की राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए यह भी कहा है कि पूर्व मंत्री अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव डलवा सकते हैं। इसी क्रम में अब सीबीआई इसकी तफ्तीश में जुट गई है कि यह धमकी क्यों दी जा रही है?

कई और करीबी निशाने पर
कुंडा कांड में जल्दी ही राजा भैया के कई और करीबियों से पूछताछ होगी। इसमें कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन, राजा भैया के निजी सचिव हरिओम श्रीवास्तव और गांव के कुछ और लोगों से पूछताछ की जाएगी। यह लोग शहीद सीओ की पत्नी द्वारा लिखायी गई एफआईआर में भी नामजद हैं।

सीओ का सामान लेने परवीन जाएंगी कुंडा
शहीद सीओ जियाउल हक का सामान लेने के लिए उनकी पत्नी परवीन आजाद रविवार को कुंडा जाएंगी। वह लखनऊ से सामान लेने के लिए सुबह दस बजे कुंडा में सीओ आवास पर जाएंगी।


सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दे दी है। परवीन ने सरकार से अपनी सुरक्षा केलिए विशेष सुरक्षा बल और स्कार्ट की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed