फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   divorce likely possible if unknown male enters house without husband permission

फतवा: गैर मर्द के घर में दाखिल होने पर भी तलाक

Thu, 14 Feb 2013 12:19 PM IST
देवबंद/ब्यूरो
देवबंद/ब्यूरो Updated Thu, 14 Feb 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
divorce likely possible if unknown male enters house without husband permission

शौहर के कहे मुताबिक अगर बीबी इजाजत के बिना किसी गैर मर्द को घर में दाखिल होने देगी तो उससे तलाक हो जाएगा। पाकिस्तान से ऑनलाइन एक व्यक्ति के पूछे गए सवाल पर इसलामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मुफ्तियों ने यह फतवा दिया।

विज्ञापन


16 जनवरी को पाकिस्तान से एक व्यक्ति ने दारुल उलूम के मुफ्तियों से ऑनलाइन सवाल संख्या 44258 में पूछा कि उसने बीबी को कहा कि अगर तुम मेरी इजाजत के बिना गैर मर्द को घर में घुसने दोगी तो तुम्हें तलाक। एक दिन नीचे रह रहा पड़ोसी आया और छत पर रखी पानी की टंकी को देखने के लिए कहा। उसकी छत का रास्ता हमारे घर से है, उसकी बीबी ने दरवाजा खोलकर उसे छत पर जाने के लिए रास्ता दे दिया तो क्या तलाक होगा या नहीं।
विज्ञापन


इस सवाल पर दारुल उलूम के मुफ्तियों ने 12 फरवरी 2013 को दिए जवाब संख्या 432-432/एम=4/1434 में कहा है कि सूरत-ए-मसला (जो मसला सामने रखा गया है) की स्थिति में बीबी को तलाक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि अगर शौहर बीबी से यह कह देता है कि उसकी इजाजत के बिना गैर मर्द को घर में दाखिल किया तो तलाक और उसके बाद बीबी गैर मर्द को घर में दाखिल होने देती है तो उस पर तलाक-ए-रजई (एक तलाक) पड़ जाएगा। अब अगर शौहर चाहे तो इद्दत के समय या बाद में फिर से बीबी को निकाह में ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed