मुजफ्फरनगर: हुआ बवाल, थाने में घुसी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुस्साई भीड़ थाने में घुसकर हवालात का ताला तोड़कर चालक और क्लीनर की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कई राउंड हवाई फायर किए। इससे भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ बुढ़ाना सत्यप्रकाश, एसडीएम खतौली डॉ. वैभव शर्मा, तहसीलदार विक्रम सिंह, बुढ़ाना, फुगाना और खतौली पुलिस मौके पर पहुंची।
घंटों बाद एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच एक बार फिर पथराव शुरू हो गया। बाद में भाजपा नेता उमेश मलिक, डॉ. सुधीर सैनी और सागर सोम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। ग्रामीण डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने एवं इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार और फायरिंग करने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए।
कई दौर की वार्ता के बाद एसपी देहात ने ग्रामीणों को एक सप्ताह के अंदर जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब साढ़े तीन घंटे से लगा जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ताऊ तेजवीर सिंह की ओर से टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाने के सामने टैंकर से कुचलकर छात्रा की मौत के बाद बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और टैंकर में आग लगाने की भी कोशिश की। इस बीच भीड़ थाने में घुस गई और हवालात का ताला तोड़कर चालक-परिचालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर बेकाबू भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में जमकर पथराव भी हुआ। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने मामले पर काबू पाया। उधर, जिले में हुए अन्य हादसों में भी छह लोगों की मौत हो गई।
मडावली खादर गांव निवासी मनोज की 13 साल की बेटी पूजा रतनपुरी के प्राणनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पूजा अपनी छोटी बहन चंचल के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। रतनपुरी थाने के सामने पीछे से आए टैंकर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन घायल हो गई।
छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने रिफाइंड से भरे टैंकर में आग लगाने की कोशिश की। टैंकर चालक गोकिल और क्लीनर जगदीश जान बचाकर थाने में जा घुसे। पुलिस ने उन्हें हवालात में बंद कर ताला लगा दिया।