फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Direka surya Sarovar cleansed from the Ganges water of Haridwar

हरिद्वार के गंगाजल से शुद्ध हुआ सूर्य सरोवर, कल अस्त होते सूर्य को व्रती महिलाएं देंगी अर्घ्य

Fri, 01 Nov 2019 08:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 01 Nov 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Direka surya Sarovar cleansed from the Ganges water of Haridwar
डीरेका सूर्य सरोवर। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के डीरेका स्थित सूर्य सरोवर पर शनिवार को होने वाली छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को हरिद्वार से आये गंगाजल से सरोवर का शुद्धिकरण किया गया। सरोवर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।
विज्ञापन


40 निजी सेवादारों की तैनाती की गई है। सरोवर में प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। इन गेट से बिना पास के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पूजा के दौरान एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी। सरोवर परिसर को रंगीन विद्युत झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह जंगपांगी प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक डीरेका के पूजन से होगा। छठ पूजा समिति के कमलेश सिंह, महामंत्री अजय कुमार आर, आशीष कुमार, अमित कुमार, गणेश प्रसाद ने बताया कि अर्घ्य देने के लिए नि:शुल्क दूध का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed