{"_id":"68f53276194a9edf46013457","slug":"youths-from-two-villages-clashed-one-injured-deoria-news-c-208-1-deo1009-166040-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो गांवों के युवक भिड़े, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो गांवों के युवक भिड़े, एक घायल
Mon, 20 Oct 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। पिपरा शुक्ल और बंजरिया गांव के युवकों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों गांव से एक-एक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पिपरा शुक्ल गांव निवासी शिवम यादव डीजे चलाता है। आरोप है कि बंजरिया गांव में डीजे की बुकिंग कराकर कुछ लोगों ने पूरी रकम नहीं दी। शिवम जब भी रुपये मांगता था तो विवाद हो जाता था। शनिवार की शाम को बंजरिया के युवकों ने शिवम को मारपीट कर घायल कर दिया। जैसे ही मामला संज्ञान में आते ी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है।
पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी इधर-उधर भागे फिर रहे हैं। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर दो को हिरासत में लिया गया है। दोनों का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद