{"_id":"6ac1568eb0e8a9985f06846d","slug":"youths-body-found-floating-in-the-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-193426-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नदी में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नदी में उतराया मिला युवक का शव
Sun, 04 Oct 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के डाला गांव के समीप बथुआ नदी में शनिवार शाम एक युवक का शव उतराता मिला। युवक शुक्रवार रात से घर से लापता था। सुबह से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शव मिलने की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
नगर के गोला वार्ड निवासी राजन राजभर (25) पुत्र कमला मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम वह सेमरौना पुल की ओर गया था। इसके बाद उसे बथुआ नदी के समीप भी कुछ लोगों ने देखा था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
परिजनों ने उसके नदी में डूबने की आशंका जताई। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार देर शाम डाला गांव के समीप नदी में उसका शव मिला।
विज्ञापन
राजन की पत्नी मायके गई हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर वह ससुराल पहुंची। परिजनों के अनुसार, राजन की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उसकी एक वर्षीय बेटी भी है।
सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।