{"_id":"64988d758e25d23f3d05e4a4","slug":"youth-who-went-to-brothers-in-laws-house-died-due-to-drowning-in-gandak-river-deoria-news-c-7-1-219371-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाई की ससुराल गए युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाई की ससुराल गए युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के गौर कोठी गांव का रहने वाला था अवधेश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बघड़ा महुआरी गांव में भाई की ससुराल आए युवक की छोटी गंडक नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौर कोठी के धर्मपुर टोला के रहने वाले अवधेश चौहान (26) पुत्र रामनारायण चौहान शनिवार को अपने भाई के ससुराल तरकुलवा थाना क्षेत्र के बघडा महुआरी गांव गए थे। रविवार की सुबह 11:30 बजे वह बिना किसी को बताए बगल से गुजर रही छोटी गंडक नदी में नहाने चले गए। इस दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुछ दूरी पर नदी में स्नान कर रहे अन्य युवक उन्हें डूबते देखकर शोर मचाने लगे। आस-पास के लोग युवक को नदी से बाहर निकाले, लेकिन उसकी मौत हो गई। तरकुलवा के एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी।
-- -- -- -
मृतक के लिए सोमवार को लड़की देखने जाने वाले थे परिजन
अवधेश चार भाइयों में सबसे छोटा है। बाकी सभी भाइयों की शादी हो चुकी है। परिजन सोमवार को उसकी शादी के लिए लड़की देखने जाने वाले थे। अचानक हुई मौत ने परिजनों को गमगीन कर दिया। परिवार में भाइयों के अलावा माता-पिता भी हैं।