{"_id":"65020cabb698e07bc00f77a4","slug":"youth-should-also-move-towards-entrepreneurship-akhil-kumar-deoria-news-c-208-1-deo1001-7124-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमिता की तरफ भी आगे बढ़ें नौजवान : अखिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमिता की तरफ भी आगे बढ़ें नौजवान : अखिल कुमार
Thu, 14 Sep 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
बरपार गांव में आयोजित पुलिस संवाद कार्यक्रम को एडीजी अखिल कुमार ने किया संबोधित ।
देवरिया। विकास खंड बैतालपुर क्षेत्र के ग्राम बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल के बरगद सभागार में बुधवार को पुलिस-पब्लिक संवाद और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस बल के साथ आम जनमानस ने संवाद किया। उनके कठिन परिश्रम के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एडीजी गोरखपुर रेंज अखिल कुमार ने कहा कि अक्सर देश के नौजवान इंटर करने के बाद नौकरी करना चाहते हैं, यह बुरा नहीं है, लेकिन उन्हें उद्यमिता की तरफ भी आगे बढ़ना चाहिए। केंद्र सरकार के कई प्रयास इस दिशा में चल रहे हैं, स्किल इंडिया और मुद्रा स्किम इसके बेहतरीन उदाहरण है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि जब जनता आर्थिक तौर पर मजबूत होती है तब अपराध में भी कमी आती है। देवरिया में बरजे और नाले के अधिक विवाद हैं। यहां बड़े अपराध न के बराबर हैं। घरेलू अपराध अन्य जगहों की तुलना अधिक दिखती है, ऐसा शायद महिलाओं के आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से है। लेकिन जागृति जिस तरह से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उससे फायदा होगा और घरेलू हिंसा में भी कमी आएगी।
जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल के संस्थापक शशांक मणि ने कहा कि उत्तर-प्रदेश का पुलिस बल पूरे विश्व में सबसे ज्यादा परिश्रमी है। हम अपने घरों में त्योहार मनाते हैं, लेकिन पुलिस उस दिन भी हमारी रक्षा के लिए तत्पर रहती है। पब्लिक और पुलिस के बीच संवाद समाज में अपराध कम करने के लिए जरूरी है। अपराध में कमी तब देखने मिलेगी जब हमारी माताओं बहनों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल की टीम व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ये हुए सम्मानित
- कार्यक्रम में पुलिस के आरक्षी चंदन गुप्ता थाना महुआडीह, महिला आरक्षी सुमन सिंह थाना महुआडीह, आरक्षी अजय कुशवाहा थाना रामपुर कारखाना और महिला आरक्षी अन्नू सिंह थाना मदनपुर को सम्मानित किया गया।