Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth shot following a dispute over a vehicle collision

Deoria News: गाड़ी टकराने के विवाद में युवक को मारी गोली

Sun, 08 Nov 2026 08:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Youth shot following a dispute over a vehicle collision
देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड पर शनिवार देर रात दो स्कॉर्पियो गाड़ियों के आपस में टकराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट में नाभि के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

साथियों ने उसे तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल, गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला निवासी देव सिंह राजा शनिवार रात करीब तीन बजे अपने पांच साथियों के साथ चाचा को रिसीव करने रेलवे स्टेशन गए थे।
विज्ञापन

वहां से लौटते समय गोरखपुर रोड पर उनकी स्कॉर्पियो दूसरी स्कॉर्पियो से हल्की रगड़ खा गई। इसी बात को लेकर दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद राजा ने अपनी स्कॉर्पियो से दूसरे वाहन का पीछा किया। इसी दौरान गोरखपुर रोड पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में चली गई। आरोप है कि इसी बीच दूसरी स्कॉर्पियो में सवार एक युवक ने पिस्टल निकालकर राजा को निशाना बनाते हुए गोली चला दी, जो उनके पेट में जा लगी।परिजन का आरोप है कि गोली चलाने वाला युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है।

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। घायल पक्ष की ओर से शिकायती पत्र मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed