फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth shot dead in Bihar

Deoria News: जिले के युवक से बिहार में गोली मारकर बाइक छीनने का प्रयास

Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Bihar
नौतन थाना क्षेत्र के एकडेंगा गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी एक युवक से बिहार के एकडेंगा गांव के पास शुक्रवार को बदमाशों ने गोली मारकर बाइक छीनने व उसे लूटने का प्रयास किया। गोली युवक के पैर में लगी। घायल युवक को हथुआ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी कमलेश चौहान (30) शुक्रवार की देर शाम बाइक से बिहार प्रांत के सिवान जनपद के नौतन थाना क्षेत्र के एकडेंगा गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। वह गांव के पास पहुंचा था कि बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक कर बाइक छीनने व रुपये लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

युवक गाड़ी लेकर भागने लगा तो बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली पैर में लगने से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed