फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth returning from invitation dies in accident, friend injured

Deoria News: निमंत्रण से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त घायल

Mon, 22 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from invitation dies in accident, friend injured
संतोष कुमार गौड़ की फाइल फ़ोटो
देवरिया-कसया मार्ग पर कंचनपुर के चट्टी चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को देवरिया- कसया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने रविवार देर रात टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार गौड़ (23) पुत्र हरिंदर गौड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के भीखमपुर मोहल्ले में मकान बनवा कर सपरिवार रहते थे। वह अभी 10 दिन पहले विदेश से घर आए थे। रविवार को वह थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी मुन्ना यादव की लड़की की शादी में निमंत्रण देने गए थे। जहां से भोजन करने के बाद देर रात बाइक से दोस्त के साथ भीखमपुर लौट रहे थे। अभी लोग कसया-देवरिया मार्ग के कंचनपुर चट्टी मोड़ के पास तक पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पहुंचे तथा दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल देवरिया भिजवाया। जहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। उसके दोस्त का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed