फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth murder girl with 2 younsters

Deoria News: अश्लील वीडियो देख रहे युवक ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर थी बालिका की हत्या

Sun, 03 Mar 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
youth murder girl with 2 younsters
कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला, पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

बेर खिलाने की बात कहकर मिट्टी के भीट के किनारे ले जाकर उसी के दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली के सोंदा के ताल में आठ साल की बालिका सोना की गला दबाकर हत्या मामले का पटाक्षेप पुलिस ने रविवार को कर दिया। मासूम की हत्या एक युवक ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर की है।
आरोपियों के बयान के अनुसार, बालिका ने अश्लील वीडियो देखते समय उन लोगों को देख लिया था और परिजनों से जाकर कहने की बात कही। घर पर पिटाई के डर से उसे बेर खिलाने के बहाने ले जाकर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका गांव के बाहर ताल में बुधवार को बकरी चराने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो उठे। देर रात तक उसकी खोजबीन की परंतु उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह परिजन उसकी खोज में निकलने ही वाले थे कि किसी ने ताल में एक बच्ची का शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन सीधे ताल में पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी।
घटना के बाद पुलिस आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने सोना के पिता भरत यादव पुत्र ब्रह्मदेव यादव की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोनूघाट के पास से दो बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोतवाली के तिलई बेलवां निवासी रोहित चौहान पुत्र स्व. रामनगीना चौहान और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
पुलिस टीम ने अभियुक्त रोहित चौहान से पूछताछ की तो उसने बताया कि वे सोंदा ताल में बकरी चराने गए थे। जहां पर तीनों मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो देख रहे थे कि बालिका ने अचानक पीछे से देख लिया। कहने लगी कि वह घर जाकर बताएगी कि तुम लोग ऐसा वीडियो देखते हो। उन्होंने उसे समझाया किंतु नहीं मानी तो उसे बेर खिलाने के बहाने ले गए और वहीं मिट्टी के भीट के किनारे उसी के दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी।

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि टीम ने साेंदा ताल में हुई हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि हत्यारोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed