{"_id":"5ede5a388ebc3e905b5787fd","slug":"youth-molestated-deoria-news-gkp354009878","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सरेराह छेड़खानी, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से सरेराह छेड़खानी, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन

मामला 25 मई का, सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंवराचौरी के पास सरेराह छेड़खानी का मामला सामने आया है। गौरीबाजार क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने एक पखवाड़े बाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गौरीबाजार इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती 25 मई को किसी काम से देवरिया शहर में आई थी। काम निपटाने के बाद शाम पांच बजे के करीब वह घर लौट रही थी। युवती के अनुसार अभी मैं अपनी स्कूटी से सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के अंवराचौरी चौराहे के पास पहुंची थी कि अचानक स्कूटी बंद हो गई। उसी दौरान अंवराचौरी गांव का रहने वाला एक शख्स अपने कुछ साथियों संग आया। पहले वह अपशब्द बोला। मना करने पर उसने छेड़खानी शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। उसी दिन शिकायत करना चाह रही थी, लेकिन लोगों के समझाने की वजह से मान गई थी। इधर, आरोपी युवक धमकी देने लगा है।
सोमवार को पीड़ित युवती ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। इस बाबत सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि युवती ने कुछ लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।