फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth left for Bangalore missing

Deoria News: घर से बेंगलुरु के लिए निकला युवक लापता

Mon, 28 Aug 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth left for Bangalore missing
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम जगहथा का 22 वर्षीय युवक 20 दिन पूर्व बेंगलुरु जाने के लिए निकाला था। अब तक वह वहां नहीं पहुंचा है। युवक के पिता ने सोमवार को उसके लापता होने तथा किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्राम जगहथा निवासी सरवर अली का पुत्र कौशर अली 8 अगस्त को गोरखपुर से यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन से बेंगलुरु जाने के लिए निकला था। वह वहां प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। छुट्टी बिता कर वापस जा रहा था। 10 अगस्त को उसे बेंगलुरु पहुंचना था। पिता तथा परिवार से नौ अगस्त को दोपहर 3 बजे तक उससे बात हुई। उस समय वह नागपुर पहुंचा था। उसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। पिता ने बताया है कि वह अब तक बेंगलुरु पहुंचा ही नहीं है। परिवार के लोग किसी अनहोनी से आशंकित हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed