फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth killed, two injured in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Sun, 09 Nov 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, two injured in road accident
रुद्रपुर। शनिवार की दोपहर रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर दीनापार गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। मृतक अपने भाई के विवाह का कार्ड बांटने जा रहा था।
विज्ञापन

मऊ जिले के अमिला बाजार निवासी रवि प्रकाश गुप्ता 32 वर्ष अपने भाई कृष्णा गुप्ता के विवाह का निमंत्रण कार्ड बांटने अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहा था। उसके भाई की शादी जयनगर बरहज में संजय गुप्ता के यहां 22 नवंबर को तय है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था। दीना पार गांव के निकट रुद्रपुर की तरफ से जा रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में रामप्रीत की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed