{"_id":"69501ffa45fc6c69960a1dbf","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-chaos-ensues-deoria-news-c-208-1-deo1011-171093-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, कोहराम
Sat, 27 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : सांकेतिक
तरकुलवा। शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में घायल ग्राम सकतुआ खुर्द निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव की शनिवार की भोर में इलाज के दौरान महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में सबसे में छोटा था।
थाना क्षेत्र के ग्राम सकतुआ खुर्द निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव (25) पुत्र हरिहर यादव दो भाइयों में छोटा था। वह दुबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 10 दिन पूर्व वह दुबई से घर आया था। शुक्रवार को बाइक से वह अपने भतीजे ऋतिक (22) के साथ किसी काम से गया था। घर वापस लौटते समय रात 8:30 बजे के करीब तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर छोटी मठिया के समीप एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
हादसे में धर्मेंद्र और ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उनको सीएचसी तरकुलवा भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान भोर में धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि ऋतिक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।