फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth injured in road accident died during treatment

Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 27 Jun 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident died during treatment
एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था राहुल, 17 जून को हाटा-गोरखपुर बाईपास मार्ग में हुई थी दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के नंदना वार्ड पूर्वी निवासी राजकुमार का पुत्र राहुल (28) सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिनकी इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया।
17 जून को राहुल बाइक से गोरखपुर गए थे। जहां हाटा-गोरखपुर बाईपास पर सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे। शव घर पहुंचने पर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। जबकि परिवार में रोना-पिटना मच गया। मां मंजू देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि पिता राजकुमार बदहवास हो गए थे। घटना को लेकर सभी हतप्रभ थे। राहुल गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। जिनका रोजाना घर से आना-जाना था। उन्हें क्या पता था कि यही सफर उनकी मौत का कारण बन जाएगा। दरवाजे पर जुटे लोग परिजनों को बिलखता देख ईश्वर को कोस रहे थे।
विज्ञापन

इंसेट में-
नवंबर में राहुल की होनी थी शादी, दो माह पूर्व हुई थी मंगनी
बरहज। नगर के नंदना पूर्वी वार्ड निवासी राजकुमार के पांच संतानों में राहुल तीसरे नंबर का था। वह अपने सभी भाईयों में कुशाग्र और विलक्षण बुद्धि का था। लोगों के अनुसार बीते 24 अप्रैल को राहुल की धूमधाम से मंगनी हुई थी। जबकि नवंबर माह में शादी तय था। लोग घटना से उबर नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed