फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth injured in accident goes missing from medical college emergency ward.

Deoria News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से हादसे में घायल युवक लापता

Thu, 24 Sep 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident goes missing from medical college emergency ward.
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रौनी गंगा चक गांव निवासी रविंद्र कुमार (38) मंगलवार की रात सड़क हादसे में घायल होने के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। घायल होने की जानकारी के बाद परिजन इमरजेंसी पहुंचे तो रविंद्र वहां नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद से परिजन परेशान हैं और उनकी तलाश कर रहे हैं। सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
परिजन के अनुसार, रविंद्र कुमार पुत्र स्व रामविलास मंगलवार की रात बुआ को सदर रेलवे स्टेशन छोड़ने बाइक से गया था। बुआ को स्टेशन पर छोड़कर लौटते समय खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला चौराहे के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से रविंद्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर खुखुंदू थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि रविंद्र को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था मगर अस्पताल पहुंचने के बाद वह अचानक वहां से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। परिजन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
उनका कहना है कि गंभीर रूप से घायल मरीज अस्पताल की निगरानी में था। इसके बावजूद वह वहां से कैसे बाहर चला गया, इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है। परिजन ने पूरे मामले की जांच कराने और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है।
वहीं, हादसे के बाद पुलिस द्वारा घायल की बाइक थाने ले जाने और उसके बाद अस्पताल में भर्ती घायल युवक के लापता होने पर परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

परिजन रविंद्र की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल और पुलिस प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक का पता लगाने के साथ यह जांच करनी चाहिए कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद वह इमरजेंसी से बाहर कैसे निकल गया।
सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि इमरजेंसी से घायल के लापता होने की सूचना मिली थी।
बाद में पता चला कि वह स्वयं कहीं चला गया है। वह स्वयं गया है, इसलिए पुलिस के स्तर पर कोई कार्रवाई लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed