फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth injured in accident dies

Deoria News: हादसे में घायल युवक की मौत

Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies
सड़क हादसे में में मृत तरकुलवा थानाक्षेत्र के कोंहवलिया गांव निवासी दीपक यादव का फाइल फोटो
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर कोन्हवलिया पेट्रोल पंप के पास एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल दीपक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में संदीप के चाचा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। सप्ताह भर के भीतर चाचा और घर के इकलौते चिराग दीपक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव निवासी संदीप उर्फ बीरबल (28) पुत्र जगन्नाथ यादव 23 अगस्त की देर शाम में अपने भतीजे दीपक यादव (17) पुत्र रामधनी यादव को बाइक से लेकर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ से घर के लिए लौट रहे थे। गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने ठोकर मार दी थी। घटना में संदीप उर्फ बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई थी। दीपक को लेकर परिजन गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख कर डाॅक्टरों ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया, जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक दीपक मां-बाप का इकलौता बेटा था। 14 वर्षीय दीपा उसकी इकलौती बहन है। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले भाई की मृत्यु से दीपा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed