फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth injured in accident died

Deoria News: हादसे में घायल युवक की मौत, दूसरा मेडिकल कॉलेज रेफर

Fri, 10 May 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
youth injured in accident died
बाइक भिडंत मे मृतक ग़ोलू की फाइल फोट़ो ,स्रोत परिजन
फोटो - मृतक गोलू तुरहा की फाइल फोटो
विज्ञापन

भाटपार रानी भिंगारी मार्ग पर दोपहर मे जसुई के पास हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंगारी मार्ग पर ग्राम जसुई के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में हुई दो बाइकों की आपस में भिड़ंत के दौरान घायल एक युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दूसरा घायल युवक देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

भाटपार रानी भिंगारी मार्ग पर ग्राम जसुई के पास एक टेंपो के ओवरटेक करते समय दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। इसमें एक ही बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में गोलू (23) तुरहा तथा अंजेश प्रसाद (20) धनेश निवासी खैराट थाना खामपार के हैं। दोनों को आसपास के लोग भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान गोलू की मौत हो गई और अंजेश को गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



मृतक गोलू पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर का था।

मृतक गोलू अपने पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर का था । सबसे बड़ा कृष्णा, गोलू, शैलेश तथा नितेश हैं। पिता भूमिहीन और तुरहा जाति के हैं ।सभी लड़के पिता के साथ खरबूजा और तरबूज आदि बेचकर तथा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं । मृतक गोलू तरबूजे का ढेर भाटपार रानी के बीआरडी गेट के सामने लगा रखा है और वह तरबूज बेचने के लिए घर से भाटपार रानी आ रहा था। बेटे की असमय मौत से पिता गरीब तथा माता दुर्गावती टूट चुकी है और उनका तथा उनके पुत्रों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed