फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth injured in a fight, FIR lodged against three people

Deoria News: मारपीट में युवक घायल, तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in a fight, FIR lodged against three people
रामपुर कारखाना। बीते 16 मार्च को एक दुकान पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालकौली गांव निवासी प्रद्युम्न की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पिटाई से युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रद्युम्न का कहना है कि 16 मार्च को वह अपने एक दोस्त को देखने पथरदेवा गया था। लौटते समय रामपुर कारखाना चौराहे पर स्थित मां मैरेज हाल के सामने एक बिरयानी की दुकान पर पानी की बोतल खरीदी और पैसे दिए। पीड़ित के अनुसार, दुकानदार ने बड़े नोट का हवाला देकर पैसे लेने से इनकार कर दिया। इस पर उसने अगले दिन भुगतान करने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में प्रदुमन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रीतम, इरफान, नवीन तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed