{"_id":"69af167ff8be7221d10c1087","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-father-alleges-murder-deoria-news-c-208-1-deo1035-176605-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 10 Mar 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके पुराने मकान में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कंचनपुर गांव का रहने वाला आकाश मद्धेशिया (28) पुत्र सीताराम महाराष्ट्र में पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था। वह होली का त्योहार मनाने दो मार्च को अपने गांव आया था। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह आकाश घर के कुछ दूरी पर अपनी पुरानी मकान की ओर गया था। दोपहर तक जब वह खाना खाने के लिए नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। जब परिजन पुराने मकान पर पहुंचे तो वहां का दरवाजा खुला मिला। भीतर जाने पर आकाश मृत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने बताया कि युवक के गले पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे उसके हत्या की पुष्टि होती है। उन्होंने घटना की तत्काल सूचना तरकुलवा पुलिस को दे दी। मृतक के पिता सीताराम ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां इंदु देवी और भाई विकास व सूरज सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया की मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।