{"_id":"6a188ad97ad1d6e8c30a0020","slug":"youth-dies-in-train-body-brought-to-village-deoria-news-c-208-1-deo1023-183063-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन में युवक की माैत गांव लाया गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन में युवक की माैत गांव लाया गया शव
Fri, 29 May 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के कुशमौनी गांव निवासी 27 वर्षीय हिमांशु कुशवाहा की ट्रेन में यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाने पर कोहराम मच गया। गांव के लोगों की मौजूदगी में गंडक नदी के बैकुंठपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, कुशमौनी निवासी हिमांशु कुशवाहा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मां ऊषा देवी घरों में काम कर परिवार का सहयोग करती हैं, जबकि छोटी बहन त्रिशा पढ़ाई कर रही है।
हिमांशु मां और बहन के साथ अवध एक्सप्रेस से मुंबई से गांव लौट रहा था। यात्रा के दौरान मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। टूंडला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने उसे ट्रेन से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 8