फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies in road accident,Youth dies in road accident in Dewariya

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 08 Mar 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident,Youth dies in road accident in Dewariya
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला मुख्यालय से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलकर बाइक से घर आ रहा था। रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर छेरीहवा गांव के समीप युवक वाहन की चपेट में आ गया था।
अमौनी गांव के रहने वाले कमलेश यादव (38) वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार को वह बाइक से देवरिया अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। शाम करीब आठ बजे वह देवरिया से बाइक से घर के लिए निकले। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर छेरिहवा गांव के समीप काली मंदिर के सामने किसी वाहन की चपेट में आकर वह सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गांव पर युवक की मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां कमला देवी, पत्नी सुनीता की रुलाई नहीं थम रही थी। सुनीता बार-बार बेहोश हो जा रही थी। बच्चे शिवा, प्रिंस और श्वेता को रोता देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed