फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies due to electric shock

Deoria News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 20 Oct 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम छतरपुरा में बृहस्पतिवार की शाम करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। ग्राम छतरपुरा निवासी राधेश्याम सिंह का 26 वर्षीय पुत्र गणेश सिंह बाहर काम करता था। वह हाल ही में घर आया था । शाम को वह घर की सफाई कर रहा था। पंखे में करंट उतर आया था। उसे जानकारी नहीं थी। पंखे को पकड़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। परिजन किसी तरह से उसे छुड़ाकर तत्काल भाटपाररानी पीएचसी ले आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। मृतक गणेश सिंह अपने माता-पिता की एकमात्र संतान था। उसकी अगले माह 23 नवंबर को शादी तय थी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पिता बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी करा रहा हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed