{"_id":"5f25a5588ebc3e63af6cb7c7","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-puddle-deoria-news-gkp360327877","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आए युवक की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आए युवक की पोखरे में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी में आए युवक की पोखरे में डूबने से मौत
बिहार के गोपालगंज के भोरे के मिश्र बगहा गांव का निवासी था अजहर
पैकौली (देवरिया)। भलुअनी थानाक्षेत्र के पैकौली कुटी पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह गांव के ही एक टोले पर रिश्तेदारी में बकरीद की कुर्बानी पर आया था। शव को उसके पैतृक गांव बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे के मिश्र बगहा गांव भेज दिया गया।
पैकौली गांव के गोदाम टोला निवासी इसराफिल के घर बकरीद पर कुर्बानी थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके साढ़ू का दामाद मुहम्मद अजहर (30) पुत्र मुहम्मद ईशा निवासी बगहा मिश्र, थाना भोरे, जिला गोपालगंज, बिहार आया था। बताया जा रहा है कि कुर्बानी के बाद उन्होंने भोजन किया। दोपहर तीन बजे वह पैकौली कुटी पर पोखरे में नहाने गया। गांव के अन्य युवक भी यहां नहा रहे थे। बरसात की वजह से पोखरे में पानी अधिक है। गहरे पानी में जाने से मोहम्मद अजहर डूब गया। नहा रहे गांव के युवकों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे इसराफिल और गांव के अन्य लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे लोग शव लेकर चले गए। यहां से शव उसके पैतृक गांव भेज दिया गया। भलुअनी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पोखरे में डूबने से युवक की मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए वे लोग शव लेकर चले गए। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।