फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies after being hit by unknown vehicle in deoria

Deoria News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 16 Jun 2023 04:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Jun 2023 04:15 PM IST
सार

हेतिमपुर चौकी इंचार्ज प्रह्लाद गोंड़ ने बताया कि कुशीनगर के पकवा ईनार के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले विंदा राजभर की हेतिमपुर राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई सुदामा राजभर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Youth dies after being hit by unknown vehicle in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे पड़े शव को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराकर जरूरी कार्रवाई की।
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पश्चिमी क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद पड़े शव को देख कर राहगीरों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव की पहचान कराई। मृतक युवक की पहचान कुशीनगर जिले के पकवाईनार, वार्ड नंबर 6 के रहने वाले विंदा राजभर (45) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ससुराल आया युवक घायलावस्था में मिला, इलाज के दौरान मौत


विंदा के मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों से भी शिनाख्त की पुष्टि कराई गई। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। परिजनों के अनुसार, विंदा ठेला चलाकर अपना और अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। वह बृहस्पतिवार को घर से निकले थे।

हेतिमपुर चौकी इंचार्ज प्रह्लाद गोंड़ ने बताया कि कुशीनगर के पकवा ईनार के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले विंदा राजभर की हेतिमपुर राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई सुदामा राजभर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed