{"_id":"6a00caa9559c7332d10f1a2c","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-police-vehicle-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-181507-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस लिखे वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस लिखे वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Sun, 10 May 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस लिखे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के बेचन प्रसाद (36) इकलौत बेटा था। बेचन महाराष्ट्र के नासिक में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
करीब एक माह पहले पत्नी को बच्चा पैदा होने पर घर आया था। रविवार को बेचन किसी काम से रुद्रपुर आया था। शाम करीब पांच बजे बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच नरायनपुर मार्ग पर सेमरौना गांव के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। लोग बताते हैं कि गाड़ी के पीछे पुलिस लिखा था।
बेचन घायल होकर गिर गया। राहगीर घायल को सीएचसी ले गए। उसके सिर में गंभीर चोट थी, जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी खुशबू डेढ़ माह के बेटे को गोद में लिए ही दहाड़े मार कर रोने लगी। मां चांद ज्योति इकलौते बेटे की मौत पर सीना पीट पीटकर रो रही। पूरा गांव गमगीन है।