{"_id":"630e4d73908875271677df7e","slug":"youth-dies-after-beating-hit-by-vehicle-deoria-news-gkp448807253","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
घांटी-भटनी मार्ग पर लल्लन चौराहे के पास हुआ हादसा
प्रतापपुर। खामपार थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव निवासी बाइक सवार एक युवक की सोमवार की शाम को वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
भोपतपुरा गांव निवासी उमेश प्रसाद ( 32) पुत्र कपिल सोमवार को भटनी स्थित एक डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए बाइक से गए थे। छोटे भाई रमेश प्रसाद ने बताया कि उमेश दवा लेकर देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे भटनी से घर के लिए चले। इसी बीच घांटी-भटनी मार्ग स्थित लल्लन चौराहे के पास किसी चारपहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उमेश, माता- पिता के सबसे बड़े पुत्र थे। भटनी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।