{"_id":"65efdfcaa40b54373d0e2959","slug":"youth-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-121183-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की चपेट से युवक की मौत
Tue, 12 Mar 2024 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार....
लार के बभनौली बारी गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। रामजानकी मार्ग पर बभनौली बारी के सामने रविवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजन युवक की हत्या की भी आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत होने की बात कह रही है।
लार थाना क्षेत्र के बभनौली बारी निवासी नितेश कुमार गोंड़ (22) पुत्र पवन गोंड दो भाइयों में बड़ा था। घर पर ही रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। रविवार की शाम को किसी काम से कहीं गया था। इसी बीच देर रात रामजानकी मार्ग पर गांव के सामने ही वाहन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। किसी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन शव की शिनाख्त कर चीखने लगे। इस दौरान रामजानकी मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। उससे छोटा भाई निखिल कुमार गोंड पुणे में रहकर पढ़ाई करता है। बड़े बेटे की मौत से मां सुचित्रा देवी दहाड़ें मारकर रो रही थीं। पास खड़ीं महिलाएं उनका ढांढस बंधा रही थीं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन बेवजह हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट आने से हुई है।
नितेश की वर्दी पहनने की इच्छा रह गई अधूरी
सलेमपुर। नितेश की बचपन से ही वर्दी पहनने की इच्छा थी। इसको लेकर वह घर पर ही रह कर तैयारी करता था। कुछ दिन पहले आयोजित पुलिस भर्ती में परीक्षा दिया था। लेकिन भर्ती कैंसल हो गई। इसके बाद आगे आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी में जुटा था। क्या पता था कि यह इच्छा अधूरी ही रह जाएगी। उधर, पुणे में रह कर तैयारी कर रहे छोटे भाई निखिल को घटना की जानकारी दिन में किसी ने दी। बड़े भाई की मौत की जानकारी होते ही गश खाकर गिर पड़ा। उसके साथ पढ़ने वाले दोस्तों ने उसे संभाला। इसके बाद वह गांव के लिए रवाना हो गया।