{"_id":"65ecb3a5ab2b0f041501dc44","slug":"youth-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-121058-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल
Sun, 10 Mar 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
बीती रात को देवरिया-कसयां मार्ग पर रघवापुर के समीप हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-कसयां मार्ग पर रघवापुर के समीप शुक्रवार की रात को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के रहने वाले आलोक मल्ल (24) पुत्र स्व. महेंद्र शुक्रवार की रात को रामपुर कारखाना की तरफ से आ रहा था। अभी वह देवरिया-कसयां मार्ग पर रघवापुर के समीप पहुंचा था कि उसकी बाइक की देवरिया की तरफ से आ रही एक बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में आलोक व दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही दोनों को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया, जहां इलाज के दौरान आलोक की मौत हो गई। वहीं, घायल युवक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, मौत की जानकारी होते ही आलोक के घर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात को दो बाइकों की आपस में टक्कर हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।