{"_id":"6670a9a1ac0702cfc5000e24","slug":"youth-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1004-128068-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीसीएम की चपेट से युवक घायल, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीसीएम की चपेट से युवक घायल, इलाज के दौरान मौत
Tue, 18 Jun 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पड़री चौराहे पर डीसीएम की चपेट में आने से हुई घटना
घायलावस्था में लाया गया मेडिकल कॉलेज, इलाज के दौरान हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के पड़री चौराहे पर सोमवार को डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार एक दाल कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान के देवरार गांव के रहने वाले नंदलाल रावत (42) पुत्र हरीश दोपहिया वाहन से गांवों में घूम कर चना की दाल बेचने का कार्य करते थे। सोमवार को वह करौंदी और पगरा से दाल खरीद कर बाइक से गांव जा रहे थे। अभी वह बरियारपुर थाने के पड़री चौराहे पर पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से जा रहे डीसीएम ने नंदलाल को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उनको महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। जहां इलाज के दौरान नंदलाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इधर, नंदलाल की मौत की सूचना उनके परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में एसओ बरियारपुर दिग्विजय सिंह ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।