फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth died during treatment in district hospital

Deoria News: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप

Thu, 20 Apr 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth died during treatment in district hospital
-मंगलवार को चनुकीघाट से लौट रहा था सुनील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार/चनुकीघाट। थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव निवासी सुनील चौहान उर्फ खिचड़ी चौहान की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। नाराज परिजनों ने मंगलवार के दिन चनुकी घाट से लौटने के दौरान पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों शांत कराया। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन के सुनील चौहान 26 वर्ष घर पर ही रह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। भाभी ममता देवी, मनभावती देवी के मुताबिक मंगलवार की शाम को वह भाटपाररानी थाना क्षेत्र के चनुकी बाजार सब्जी खरीदने गए थे। उधर से लौटते समय वह थोड़ी सी शराब पी लिए थे।इस दौरान उन्हें पुलिस ने रोक पूछताछ की। साथ ही पिटाई भी की। जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने घर आकर पुलिस के पिटाई करने की बात परिजनों को बताया। दो दिन वह घर पर ही रहा। मंगलवार को तबीयत खराब होने पर लार सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed