{"_id":"628685f9d77710344e1bef07","slug":"youth-died-due-to-lightening-in-thunder-deoria-news-gkp437442923","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत
तरकुलवा। बिजली गिरने से सेना की भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे एक युवक की बृहस्पतिवार को कुलकुला जंगल के पास मौत हो गई। जबकि खेत में कर रहा एक किसान झुलस गया। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र मुड़ी कटवा गांव निवासी अजीमुद्दीन (20) सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ की तैयारी में जुटा था। दोपहर में कुलकुला स्थान जंगल में हर रोज की तरह रोजाना दौड़ के लिए गया था। इसी बीच आंधी आने पर वह एक पेड़ के नीचे छिप गया। इसी दौरान बिजली गिरने से अजीमुद्दीन की हालत गंभीर हो गई। उसे परिजनों ने सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि खेत की सिंचाई कर रहे मुड़ी कटवा गांव के किसान जयश्री राजभर (50) भी झुलस गए। उन्हें सीएचसी तरकुलवा में भर्ती कराया गया है।