फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth detained for posting anti-national post

Deoria News: देश विरोध पोस्ट डालने पर युवक हिरासत में

Sat, 10 May 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth detained for posting anti-national post
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भरथा पट्टी गांव के एक युवक को भारत के विरुद्ध ट्वीट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

भारत, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में लगा है। सभी लोग एकजुट होकर देश के साथ खड़े हैं। वहीं, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक युवक ने भारत की कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तान के पक्ष में सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दिया। पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर सख्त एतराज जताया। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को उसके घर पहुंचकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ कर पोस्ट को उसके मोबाइल से डिलीट कराया गया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस का कहना है कि भारत के खिलाफ युवक ने आपत्तिजनक ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लेकर ट्वीट हटवा दिया गया है। एडिशनल एसपी उत्तरी अरविंद वर्मा ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
स्थानीय पुलिसकर्मियों से भी जानकारी ली गई है। वह भी कह रहे हैं कि उसने क्या पोस्ट किया था, जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed