{"_id":"7886541337cd0d3abc9128d43b3b5074","slug":"youth-congress-burnt-modi-dumy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने मोदी और नवाज का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने मोदी और नवाज का पुतला जलाया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ का पुतला जलाया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार चुुनावी वादों के खिलाफ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना आधिकारिक घोषणा के पाकिस्तान चले गए। इसके चलते देश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।
टाउनहाल स्थित कार्यालय में रविवार को युवा कांग्रेसियों की बैठक हुई। राष्ट्रीय महासचिव श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा की सरकार जब सत्ता में आती है तो नए वादों की तलाश करती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट रहें। प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी ने कहा कि भाजपा और सपा के नीतियों से युवाओं में नाराजगी है।
यह समय युवाओं के संघर्ष का है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है सरकारों को युवा सबक सिखाएंगे। राष्ट्रीय सचिव केशवचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी जनसभाओं की बातों को भूल गए हैं। उनका वक्तव्य हमला होने पर पाकिस्तान की सीमा में घुसकर मारेंगे, एक सैनिक के बदले 10 को मारेंगे।
विज्ञापन
आखिर वे बातें कहां गईं। दरअसल, भाजपा और उसके नेताओं की कथनी और करनी में व्यापक अंतर है। इस दौरान विधायक अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, अजय मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, भरत मणि त्रिपाठी, अमूल्य रत्न, नीलेश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मुकुंद भास्कर मणि, विकास मणि, आनंद देव गिरि, सुहेल अंसारी, विवेक मिश्र, महेंद्र मिश्र, मानवेंद्र त्रिपाठी, नृपेंद्र त्रिपाठी, शाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।